10 Lines on Cleanliness in Hindi- स्वच्छता पर 10 लाइन

जहां स्वच्छता नहीं होती वहां अनेक बीमारियां फैलती है। इसलिए दुनिया में बसे हर इंसान को अपने आस-पास स्वच्छता रखनी चाहिए। स्वच्छता मनुष्य को बिमारियों से दूर रखती है। जब कोई व्यक्ति बीमारियों से दूर रहता है तो उसका शारीरिक और मानसिक दोनों विकास बहुत अच्छा होता है। स्वच्छ वातावरण में रहने वाले लोगो का मन बहुत शांत होता है। ऐसे लोग समाज और देश को बेहतर सोच प्रदान करते है। इसलिए हमेशा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की कोशिश करे 

 

Table of Contents

10 Lines on Cleanliness in Hindi

  1. स्वच्छता यानि मनुष्य का तन, मन और अपने आस-पास की सभी चीज़ों को स्वच्छ रखना।
  2. जिस प्रकार मनुष्य के जीवन में अन्न, जल, वायु, घर और वस्त्र आवश्यक हैं, उसी प्रकार स्वच्छता भी आवश्यक है।
  3. गांधी जी ने स्वच्छता के लिए एक बहुत खूबसूरत वाक्य कहा था कि, स्वच्छता ही सेवा है। यदि आप वास्तव में अपने देश की सेवा करना चाहते हैं, तो अपने देश को स्वच्छ रखना शुरू करें।
  4. भारतीय संस्कृति में भी यह मान्यता है कि जहां स्वच्छता होगी, वहां लक्ष्मी का वास होगा।
  5. हमारे धर्मग्रन्थों में भी स्वच्छता के बारे में कई निर्देश दिए गए है, जैसे कि भक्ति के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण चीज स्वच्छता है।
  6. साफ-सुथरा रहना और अपने आस-पास सफाई रखना मनुष्य का प्राकृतिक गुण है।
  7. दुनिया का सबसे स्वच्छ देश आयरलैंड है।
  8. दुनिया के सबसे स्वच्छ देशो में भारत 98वे स्थान पर है।
  9. 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। इस तरह इंदौर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है।
  10. 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार पटना भारत का सबसे गंदा शहर है। पटना रैकिंग में अंतिम 47वें नंबर पर है।

 

(यह भी पढ़े- स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध)

 

10 Lines on Cleanliness in Hindi

  1. मनुष्य के लिए शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ वैचारिक स्वच्छता भी आवश्यक है, क्योंकि वैचारिक स्वच्छता मनुष्य को एक अच्छा इंसान बनाती है।
  2. स्वच्छ मनुष्य का मन हमेशा प्रसन्न रहता है जबकि गंदगी से मनुष्य हमेशा तनाव और टेंसन में रहता है।
  3. स्वच्छ लोग सिर्फ अपने बारे में ही नहीं बल्कि दूसरों का भी भला सोचते है। जब पूरा भारत ऐसी सोच रखेगा, तब हमारे देश को स्वच्छ होने में देर नहीं लगेगी।
  4. साफ-सुथरे व्यक्ति के चेहरे पर एक अलग ही चमक होती है। ऐसे लोगो को हर कोई सम्मान की नज़ारो से देखते है।
  5. स्वच्छ व्यक्ति के अंदर सकारकात्मक ऊर्जा होती है और अस्वच्छ व्यक्ति के अंदर नकारात्मक ऊर्जा होती है।
  6. स्वच्छता मनुष्य के तन, मन और आत्मा को स्वच्छ और शांत रखती है।
  7. लेकिन अगर हम अपने आस-पास स्वच्छता नहीं रखेंगे तो पीलिया, मलेरिया और हैजा जैसी कई खतरनाक और जानलेवा बीमारियां जन्म लेगी।
  8. गंदगी ज्यादा होने से कीड़े-मकौड़े, मच्छर, चूहे, सांप, बिच्छू, कॉकरोच, मक्खी और कई प्रकार के किटाणु हमारे आस-पास पनपते है।
  9. अस्वच्छता देश के विकास में बाधक है। इससे देश की अर्थव्यवस्था भी खराब होती है।
  10. हम भारत के एक आदर्श नागरिक है, इसलिए हमारा फर्ज़ बनता है कि हम देश को स्वच्छ रखने कि कोशिश करे।

 

(यह भी पढ़े- कचरा प्रबंधन पर निबंध)

 

5 Lines on Cleanliness in Hindi

  1. भारत सरकार ने देश को स्वच्छ करने के लिए कई योजनाएं भी बनाई है। जैसी की प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री शौचालय योजना आदि।
  2. साफ सफाई की शुरुआत हमें अपने घर से करनी है। इसके लिए आप कचरे को कूड़ा दानी में डालने की कोशिश करे।
  3. इसके साथ-साथ सरकार ने कचरा डालने वाली गाड़ी की सुविधा दी है उसका प्रयोग करें।
  4. अपने घर रोजाना झाड़ू-पोछा लगाए और घर में उपस्थित सभी वस्तुओं को साफ रखे। घर के आस-पास नालियों को भी साफ रखने की कोशिश करे।
  5. अगर आप अपने घर और आस-पास की जगह को स्वच्छ रखेंगे, तो इससे आप देश को भी साफ रखने में अपना योगदान करेंगे।

 

(यह भी पढ़े- कचरा एक बरबादी क्यो है)

 

निष्कर्ष

एक बहुत अच्छी कहावत है कि जहां साफ सफाई होती है वहां सुख-समृद्धि आती है और जहां गंदगी होती है वहां सुख-समृद्धि बिल्कुल नहीं आती है। लेकिन फिर भी आज के आधुनिक युग में हम सभी ने स्वच्छता को एक तरफ रखा दिया है। मानो जैसे हमे स्वच्छता की कोई जरूरत ही नहीं है। जबकि स्वच्छता तो हम मनुष्यों के जीवन का एक अभिन्न अंग है। एक बात याद रखे कि अगर समय रहते हमने स्वच्छता को नहीं अपनाया, तो हमारी आने वाली पीढ़ियो के लिए हम एक बड़ा खतरा पैदा कर रहे है। (10 Lines on Cleanliness in Hindi)

 

FAQ

Q- यह किन क्लास के लिए उपयोगी होगा ?

ANS- क्लास 1, 2, 3, 4, 5….. 12 तक के सभी क्लास के लिए उपयोगी होगा।

Q- क्या हम इस 10 Lines on Cleanliness in Hindi को एक निबंध के रूप में इस्तेमाल कर सकते है?

ANS- yes

 

अन्य निबंध पढ़े :

महिला सशक्तिकरण पर निबंध

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट पर निबंध

अहिंसा और युवा पर एक निबंध

वृक्ष का महत्व पर निबंध

भगतसिंह पर निबंध 

योग का महत्व पर निबंध

डिजिटल इंडिया पर निबंध

Leave a Comment