समय का महत्व पर 10 लाइन- 10 lines on importance of time in Hindi

दुनिया के सभी मनुष्यों को समय का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि हमारा अच्छा और बुरा भविष्य समय पर टीका है। इसलिए अमेरिका को आजादी दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले बेंजामिन फ्रैंकलिन ने समय के बारे में कहा था कि, समय ही पैसा है।

 

Table of Contents

10 lines on importance of time in Hindi

  1. समय दुनिया की सबसे कीमती और महत्वपूर्ण चीज है।
  2. समय की ना कोई शुरुआत है और ना ही कोई अंत।
  3. समय बिना किसी की प्रतीक्षा करे आगे की और बढ़ता रहता है।
  4. समय को न तो खरीदा जा सकता है और न ही समय को कोई बेच सकता है।
  5. कोई भी मनुष्य जन्म से बलवान नही होता, समय ही उसे बलवान बनाता है। जिसने समय की कद्र करली वह बलवान और जिसने नहीं की वह पापड़-पहलवान।
  6. अगर एक बार धन चला जाए तो फिरसे मेहनत करके कमाया जा सकता है, लेकिन अगर समय चला जाए तो चाहे कितनी भी मेहनत करले वापस नहीं आ सकता। इसलिए समय पैसे से ज्यादा कीमती है।
  7. जो व्यक्ति आज समय का सदुपयोग कर रहा है, वह भविष्य में अपने लिए धन जमा कर रहा है।
  8. लेकिन आज का इंसान पैसे के पीछे पागल हो गया है। पैसों के लिए वह हर रिश्ता-नातो तोड़ देता है।
  9. जिस देश में समय को महत्व देने वाले लोग बस्ते है, वह देश आज विश्व की महासत्ता है।
  10. जिस देश में समय के महत्व को ठुकराने वाले लोग बस्ते है, वह देश आज सबसे पिछड़े और गरीब देशों में शामिल है।

 

(यह भी पढ़े- समय का महत्व पर निबंध)

 

10 lines on importance of time in Hindi

  1. दुनिया में किसी भी व्यक्ति को अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है, तो उसे समय को महत्व देना ही होगा।
  2. जो व्यक्ति आज अपना समय बर्बाद कर रहा है, उसका कल का भविष्य बर्बाद है।
  3. यदी गरीब व्यक्ति सही समय पर कड़ी मेहनत करे तो उसे धन, समृद्धि और सुख प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।
  4. यदि धनी व्यक्ति समय का सम्मान नहीं करता है, तो उसका जीवन आने वाले समय में बहुत कष्टदायक होगा।
  5. दुनिया के कई महान विद्वानों ने समय को दुनिया की सबसे ताकतवर चीज बताया है।
  6. हमारे महात्मा गांधी ने समय का बहुत सावधानी और समझदारी से इस्तेमाल किया करते था। यही कारण है कि वे एक सफल स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राष्ट्रपिता बने।
  7. किसी की वर्तमान स्थिति को देखकर कभी भी उसके भविष्य का अनुमान नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि समय में इतनी शक्ति है कि वह एक साधारण से कोयले को भी हीरा बना सकता है।
  8. समय एक पल में किसी को झोंपड़ी से उठाकर महलों में पहुचा सकता है और वही महलों के राजा को एक पल में फकीर बना सकता है।
  9. समय कभी हमारे साथ नहीं चलता, हमें समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होता है।
  10. इंसान कितना भी मेहनती क्यों न हो, लेकिन अगर वह सही समय पर अपना काम नहीं करता तो उसकी सारी मेहनत बेकार जाती है।

 

(यह भी पढ़े- डिजिटल इंडिया 10 लाइन)

 

5 lines on importance of time in Hindi

  1. समय के महत्व को लेकर एक बहुत अच्छी कहावत है कि, अब पछतावे क्या होत जब चिड़िया चुग गई खेत।
  2. समय के सही मूल्य को समजने के लिए हमे अपने जीवन की बुरी आदतों से बचना होगा।
  3. अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति अपने सारे काम समय पर पूरा कर लेता है तो उसे जीवन में कभी तनाव नहीं होता।
  4. इतिहास गवाह है कि समय का सदुपयोग करने वाले सभी लोग हमेशा सफल रहे है।
  5. स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जो कल का काम है वो आज करो और आज का अभी। क्योकि समय पर किया गया कार्य हमारे जीवन को बहुत आसान बना देता है।

 

(यह भी पढ़े- वसंत ऋतु पर 10 लाइन)

 

5 lines on importance of time in Hindi

  1. हमारे पास समय जैसी मूल्यवान संपत्ति का भंडार है, लेकिन फिर भी बहुत से लोग समय कम होने का रोना रोते है।
  2. समय का एक नियम है कि, समय पर समय की कद्र करनी चाहिए। क्योकि जब समय अपना रंग दिखाना शुरू करता है, तो अफसोस और पछतावे के अलावा जीवन में कुछ भी नहीं मिलता।
  3. जिस तरह एक-एक शब्द मीलकर पूरी पुस्तक बनती है, उसी तरह एक-एक पल और एक-एक सैकेंड मिलकर एक इंसान की पूरी ज़िंदगी बनती है।
  4. जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है उसे संसार के सभी सुख प्राप्त होते है।
  5. अगर हम समय को अपना साथी बना लेंगे तो सफलता हमारी पुंछ बन कर हमारे पीछे-पीछे आएगी।

 

(यह भी पढ़े- वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

यदि आप जीवन में एक सफल व्यक्ति बनना चाहते है, तो आज से ही समय का प्रबंधन करना शुरू कर दें। लेकिन अगर आपको समय का प्रबंधन करना नहीं आता तो प्रकृति से सीखें। कैसे ऋतुएँ अपने समय पर आती है और कैसे दिन का अंत और रात का आगमन समय पर होता है। यदि प्रकृति इन सब चीज़ों में एक क्षण के लिए अनियमित हो जाए तो चारो और विनाश हो जाएगा। (10 lines on importance of time in Hindi)

 

अन्य निबंध पढे :

तोते पर 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

स्वच्छता पर 10 लाइन

समय का सदुपयोग पर निबंध

आदर्श विद्यार्थी पर निबंध

प्रकृति पर निबंध

शिक्षा का महत्व पर निबंध

2 thoughts on “समय का महत्व पर 10 लाइन- 10 lines on importance of time in Hindi”

Leave a Comment