10 Lines On Importance Of Trees In Hindi- पेड़ का महत्व पर 10 लाइन

इस पोस्ट में हम 10 Lines On Importance Of Trees In Hindi को जानेंगे।

 

10 Lines On Importance Of Trees In Hindi

  1. प्रकृति ने हम सभी मनुष्यो को दुनिया में एक बहुत बड़ा उपहार दिया है, जिसे हम वृक्ष या पेड़ के नाम से जानते है। इसके बिना पृथ्वी पर जीवन असंभव है।
  2. पेड़ों से हमें फल, फूल, ईंधन आदि मिलता है। पेड़ों के पत्तों, फूलों और जड़ों से दवाएं भी बनाई जाती है, जो कई बिमारियों से निपटने में उपयोगी होती है।
  3. इंसानों के साथ-साथ धरती पर रहने वाले जानवर भी पेड़ों पर निर्भर है। इन दोनों का भोजन और निवास पेड़ है। जैसे पशु जंगलों में रहते है और पक्षी पेड़ों पर अपना घोंसला बनाते है।
  4. पेड़ पृथ्वी पर ऑक्सीज़न की मात्रा बढ़ाता है और मनुष्य को हानी पहुंचाने वाले कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को कम करता है। इसलिए पेड़ो को हरा सोना भी कहा जाता है।
  5. अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक एक बड़ा प्रतिदिन 230 लीटर ऑक्सीजन वातावरण में छोड़ता है, जो सात लोगों के लिए पर्याप्त है।
  6. पेड़ हमें बिना किसी भेदभाव के निरंतर छाया देते है। वह कभी अमीर, गरीब, बड़े और छोटे में फर्क नहीं करता।
  7. पेड़ों के आस-पास रहने वाला मनुष्य हमेशा स्वस्थ रहता है और पेड़ों से दूर रहने वाला मनुष्य हमेशा बीमारियों से घिरा रहता है।
  8. पेड़ पृथ्वी के तापमान को बढ़ने से रोकते है।
  9. घर की हर छोटी-बड़ी वस्तुओं में पेड़ों का इस्तेमाल किया जाता है।
  10. पेड़ो के कारण समग्र पृथ्वी पर नियमित बारिश होती है।

 

(यह भी पढ़े- पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध)

 

10 Lines On Importance Of Trees In Hindi

  1. जहां पेड़-पौधो की पत्तियां गिरती है, वहां जैविक खाद बनता है। जैविक खाद से भूमि उपजाऊ बनती है और फसलें भी अच्छी होती है।
  2. पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकते है, क्योकि पेड़ो की जड़ें मिट्टी को बहुत मज़बूती से पकड़े रखती है।
  3. भारत की संस्कृति में पीपल, बरगद आदि पेड़ो को पूजनीय बताया गया है। क्योकि समय के हर पहलू में पेड़ों ने हमारा साथ दिया है।
  4. सूर्य से आने वाले खतरनाक किरणों से पेड़ हमारे पर्यावरण की रक्षा करता है।
  5. एक रिसर्च से पता चला कि पेड़-पौधे पूरे 1 साल में लगभग 260 पाउंड (117 किलो) ऑक्सीजन वायु उत्पन्न करते है।
  6. दुनिया में बसा हर इंसान मुफ्त में पेड़ों से 78 लाख 84 हजार का ऑक्सीजन 1 साल में प्राप्त करता है।
  7. एक पौधा अपने जीवनकाल में हवा में 1 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करता है।
  8. एक कार जितना प्रदूषण 26000 Km चलने से करती है, उतना प्रदूषण एक पेड़ एक साल में ग्रहण करता है।
  9. भारत में पेड़ो का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। भारत में अनेक पेड़ों की पूजा की जाती है।
  10. पीपल के पेड़ को बोधी वृक्ष कहा जाता है, क्योंकि भगवान गौतम बुद्ध को पीपल के पेड़ के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था।

 

(यह भी पढ़े- स्वामी विवेकानंद पर निबंध)

 

5 Lines On Importance Of Trees In Hindi

  1. वर्तमान में जल, वायु, भूमि और ध्वनि प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ रहा है, इसको कम करने के लिए हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।
  2. पेड़ हवा से धूल को अलग कर हमें साफ हवा देते है।
  3. पेड़ों की लकड़ी का उपयोग घरों, कारखानों और कई उद्योगों में कच्चे माल के तौर पर किया जाता है।
  4. कागज पेड़ों से बनाया जाता है, जिससे दुनिया भर में किताबें, रबर, समाचार पत्र और कई अन्य जरूरत की चिज़े बनती है।
  5. लेकिन आज के आधुनिक युग में पेड़ो का बहुत विनाश किया जाता है। लेकिन अगर इस दुनिया में पेड़ नहीं रहेंगे तो हम इंसानों, जानवरों और पशुओं का अस्तित्व भी नहीं रहेगा।

 

(यह भी पढ़े- वृक्षारोपण पर निबंध)

 

निष्कर्ष

पेड़ो द्वारा इतनी सुख-समृद्धि देने के बाद भी हमने बदले में वृक्षों को केवल विनाश ही दिया है। लेकिन एक बात याद रखना कि जब इस पृथ्वी पर पेड़-पौधे बिल्कुल नष्ट हो जाएंगे, तब पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव भी नष्ट हो जाएंगे। अगर हमें अपना अस्तित्व बनाए रखना है तो पेड़ो का बचाव और विकास करना ही होगा। इसलिए आज से ही भारत का एक जिम्मेदार नागरिक बनकर पेड़ो का बचाव और विकास करना शुरू करदे। (10 Lines On Importance Of Trees In Hindi)

 

अन्य निबंध पढे :

प्रकृति पर निबंध

कचरा एक बरबादी क्यो है

कचरा प्रबंधन पर निबंध

वायु प्रदूषण पर निबंध

जल प्रदुषण पर निबंध

ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध

मेरे सपनों का भारत पर निबंध

Leave a Comment