जवाहरलाल नेहरू पर 10 लाइन- 10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi

दोस्तो आज हम अनुशासन पर चलने वाले एक नैतिकवादी और सैद्धान्तिक मनुष्य यानि जवाहरलाल नेहरू पर 10 लाइन जानने वाले है। आप इसे एक निबंध के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। 

 

Table of Contents

10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi

  1. 14 नवम्बर 1889 को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में हुआ था।
  2. नेहरू जी के पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूप रानी था।
  3. उनके पिता वकील थे और देश को आज़ाद कराने के लिए मोतीलाल नेहरू ने कई आंदोलन किए थे।
  4. नेहरू जी की पत्नी का नाम कमला नेहरू था, जो एक कश्मीरी ब्राम्हण परिवार से थी।
  5. नेहरू जी की एक बेटी थी, जिसका नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी था। ये वही लड़की है जो बाद में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी।
  6. ट्रीनिटी कॉलेज लंदन और कैंब्रिज विश्वविद्यालय से उन्होने शिक्षा प्राप्त की थी।
  7. नेहरू जी एक कुशल लेखक, प्रभावशाली वक्ता और सोचे हुए काम को पूरा करने की क्षमता रखने वाला व्यक्ति थे।
  8. हृदय मे सिर्फ राष्ट्र प्रेम और देश की सेवा करने की भावना रखने वाले नेहरू जी ने देश को आजाद कराने के लिए काफी मेहनत की थी।
  9. नेहरू जी आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।
  10. नेहरू जी के जन्मदिन को भारत में बालदिन के रूप में मनाया जाता है ।

 

(यह भी पढ़े- जवाहरलाल नेहरू पर विस्तृत निबंध)

 

10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi

  1. नेहरू जी को चाचा नेहरू भी कहा जाता है।
  2. उच्च विचार और गहरी सोच के कारण नेहरू जी ने हमेशा भारत को उन्नति के मार्ग पर ले जाने का प्रयास किया है।
  3. 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में नेहरू जी ने एक जोरदार रैली निकाली, जिसके कारण अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर 3 साल तक अहमदनगर जेल में रखा था।
  4. इन 3 साल जेल में रहकर नहरु जी ने एक प्रसिद्ध किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया लिखी थी।
  5. नेहरू जी 1912 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस से जुड़े थे।
  6. नेहरू को पहली बार 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद नेहरू जी 6 बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।
  7. हमारे देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाओं का सिद्धांत नेहरू जी द्वारा लाया गया था।
  8. नेहरू जी को 1954 में भारतरत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।
  9. पंडित जवाहरलाल नेहरू का 27 मई 1964 को किसी बीमारी के कारण निधन हो गया।
  10. वास्तव में, नेहरू जी एक प्रभावशाली व्यक्ति थे।

 

(यह भी पढ़े- भगत सिंह पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष 

आज के आधुनिक युग में नेहरू जी जैसा प्रभावशाली, महत्वपूर्ण और जबरदस्त व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है। नेहरू जी का मुख्य उद्देश्य अच्छी योजनाओं और मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं के माध्यम से देश का विकास करना था। इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली थी। 


FAQ

Q : जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

ANS : 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद

Q : नाहरू जी द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या है ?

ANS : डिस्कवरी ऑफ इंडिया

Q : नेहरू को भारत रत्न पुरस्कार कब दिया गया ?

ANS : 1954


अन्य 10 लाइन पढे :

स्वामी विवेकानंद पर 10 लाइन

समय का महत्व पर 10 लाइन

ताजमहल पर 10 लाइन

मोबाइल पर 10 लाइन

अहिंसा पर 10 लाइन

मेरा भारत महान पर 10 लाइन

Leave a Comment