10 lines on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi- स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

दुनिया की किसी भी चीज़ का निरंतर उपयोग करने के बाद जब हम उसे फेंक देते है, उसे कचरा या अपशिष्ट कहा जाता है। यह कचरा हमें भविष्य में काफी नुकसान पहुंचाता है। जैसे कि इससे प्रकृति को नुकसान होता है और खतरनाक बीमारिया फैलने का डर रहता है। इसलिए यह जरूरी है कि हम कचरे का प्रबंधन करके आसपास स्वच्छता बनाए रखें। इसके अलावा हमारे देश में आज भी ज्यादातर घरों में शौचालय की सुविधा नहीं है। जिससे लोग घरों से बाहर शौच करने के लिए जाते है। इन्हीं सब कारणों से भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की।

 

Table of Contents

10 lines on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi

  1. भारत को स्वच्छ करने का सबसे पहला विचार गांधी जी ने आजादी से पहले दिया था। लेकिन गांधी जी की मृत्यु के बाद स्वच्छता पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया।
  2. भारत सरकार ने 1999 में ग्रामीण स्वच्छता अभियान के माध्यम से पहली बार भारत को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू किया था।
  3. ग्रामीण स्वच्छता अभियान अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका, इसलिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साल 2012 में इस योजना में बदलाव किया और इसका नाम बदलकर निर्मल भारत अभियान कर दिया।
  4. लेकिन यह अभियान भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच सका, इसलिए 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा महात्मा गांधी की 145वी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई।
  5. स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत दिल्ली के राजघाट से की गई थी।
  6. स्वच्छ भारत अभियान को क्लीन इंडिया मूवमेंट और महात्मा गांधी स्वच्छ भारत अभियान भी कहा जाता है।
  7. इस का मुख्य उदेश्य देश के प्रत्येक नागरिक को उनके घर या घर के नज़दीक शौचालय की व्यवस्था करना था।
  8. स्वच्छ भारत अभियान अब तक का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान माना जाता है।
  9. इस अभियान में 30 लाख से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेजों के विध्यार्थीओ ने भाग लिया था।
  10. स्वच्छ भारत अभियान के लिए चुने गए महत्व के ब्रांड एंबेसडर में सलमान खान, महेन्द्र सिंह धोनी, सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली जैसे कई लोग है।

 

(यह भी पढ़े स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध)

 

10 lines on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi

  1. स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश के प्रत्येक व्यक्ति को खुले में शौच करने से रोका जाएगा और भारत के हर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के घरों में शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
  2. इस अभियान का बजट 62,009 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र सरकार 14,623 करोड़ रुपये देगी और बाकी के राज्य सरकारे देगी।
  3. स्वच्छ भारत अभियान मुख्य 4401 शहरों पर लागू किया जाएगा।
  4. इसमें करीब 11 करोड़ 11 लाख व्यक्तिगत और सामूहिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
  5. शहरों मे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, बैंक, सरकारी कार्यालय, अस्पताल और मुख्य बाजार के आस-पास 6 लाख सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे।
  6. जहां सार्वजनिक शौचालय बनाना संभव नहीं होगा, वहां 5 लाख सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे।
  7. भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर के शौचालय निर्माण के लिए 10000 रुपए दिये जाएंगे।
  8. इस अभियान के तहत लोगों में शौचालय के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता लाई जाएगी।
  9. ठोस और तरल कचरे का प्रबंधन ग्राम पंचायत द्वारा अच्छी तरह से किया जाएगा।
  10. भारत के सभी घरों में पाइपलाइन द्वारा पानी पहुंचाया जाएगा।

 

(यह भी पढ़े स्वच्छता पर 10 लाइन)

 

10 lines on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi

  1. मनुष्य के जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
  2. देश के बुनियादी ढांचे को बदलकर हर घर में शौचालय का निर्माण करना इस अभियान का प्रमुख उदेश्य है।
  3. स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आएगा।
  4. भारत के हर नागरिक को नियमित बारिश और शुद्ध हवा मिल सके इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे।
  5. इस अभियान के तहत भारत के हर शहर और गांव की सड़क, गली और मोहल्ले साफ-सुथरे होंगे।
  6. हर गली में एक डस्टबिन लगाया जाएगा, ताकि आसपास के लोग उसमें कूड़ा-कचरा डाल सकें।
  7. अपने आसपास साफ-सफाई रखना मनुष्य की एक नैतिक जिम्मेदारी है।
  8. स्वच्छ भारत अभियान का प्रतीक (logo) महाराष्ट्र के अनंत खसबरदारने बनाया था।
  9. स्वच्छ भारत अभियान का आदर्श वाक्य एक कदम स्वच्छता की ओर” है।
  10. एक स्वच्छ व्यक्ति ही बेहतर और स्वच्छ समाज की नींव रख सकता है।

 

(यह भी पढ़े स्वच्छता पर निबंध)

 

5 lines on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi

  1. स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत महात्मा गांधी की 145 वीं जयंती पर की गई और उनकी 150 वीं जयंती पर इस अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
  2. स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई जगह पर अलग-अलग रंग के कूड़ेदान रखे गए है।
  3. हमारे घरों से कूड़ा ले जाने के लिए सरकार द्वारा एक गाड़ी आएगी।
  4. लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गांवों और शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  5. अगर हम अपने घर के आस-पास स्वच्छता रखेंगे तो कई बीमारियों से बच सकते है।
  6. यदि हमारे देश का हर परिवार और समाज सवच्छ हो जाएगा तो हम सभी भारतीय नागरिक एक खुशहाल जीवन जी सकेंगे।

 

(यह भी पढ़े वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश यानि भारत में इस तरह का अभियान करना कोई आम बात नहीं है। क्योकि यहा पर कई धर्म और जाति के लोग रहते है। इन सभी धर्म और जाति के लोगों के बीच बिना किसी भेदभाव के इस अभियान को सफल बनाना बहुत मुश्किल काम था। स्वच्छ भारत अभियान भले ही इतना सफल न हुआ हो, लेकिन इससे लोगों में स्वच्छता को लेकर काफी जागरूकता आई है, जिसे हम कतई इनकार नहीं कर सकते।  (10 lines on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi)

 

अन्य निबंध पढ़े :

पढ़ाई के लिए आसानी से लोन कैसे ले ?

वायु प्रदूषण पर निबंध

भ्रष्टाचार पर निबंध

मेरी माँ पर निबंध

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध

कचरा प्रबंधन पर निबंध

महात्मा गांधी पर निबंध

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

Leave a Comment