तोते के बारे में 60 रोचक जानकारी- About Parrots in Hindi

पृथ्वी पर न जाने कितने जीव-जंतु और पशु-पक्षी निवास करते है। अगर आप इनकी गणना करना चाहे तो सटीक आंकड़े मिलना बहुत मुश्किल है। इसके साथ-साथ यह सभी अपने विशिष्ट गुण के कारण एक अलग पहचान बनाए हुए है। इनहि अनगिनत पशु-पक्षी और जीव-जंतु में से एक तोता भी है। और आज इस पोस्ट में हम तोते के कुछ रोचक और हेरतंगेज़ तथ्यो को जानने वाले है। जिसे जानकार आप चोंक जाएंगे। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढे।

 

Table of Contents

तोते के बारे में 60 रोचक तथ्य- interesting facts about parrots in Hindi

 

Top 20 Facts About Parrots in Hindi

  1. तोते की अब तक 350 से भी ज्यादा प्रजातियां दुनिया भर में खोजी जा चुकी है। इतनी प्रजातियां होने के कारण तोता ही एक ऐसा पक्षी है जिसकी इतनी प्रजातियां है।
  2. भारत में पाया जाने वाला हरा तोता दुनिया में सबसे प्रसिद्ध है। इस तोते कि प्रजाति अफ्रीका के गाम्बिया शहर से लेकर भारत, बर्मा और तेनासारिम हिल तक फैली हुई है। इसकी लंबाई 10-12 इंच होती है और गले में एक लाल रंग का कंठा भी होता है।
  3. दुनिया का सबसे बड़ा तोता न्यूजीलैंडमें पाया जाता है, जिसका नाम काकापो है। लेकिन अपने बड़े कद की वजह से वह दिन-ब-दिन नष्ट होता जा रहा है। क्योंकि वह अपने अधिक वजन के कारण उड़ नहीं सकता और जंगली बिल्लीयां आसानी से उसका शिकार कर लेती है।
  4. दुनिया में तोते की सबसे छोटी प्रजाति न्यू पापिया के जंगलो में पाया जाने वाला पैगी तोता है। उसका कद एक वयस्क मनुष्य की उंगली के समान होता है।
  5. दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा पक्षी एक तोता है, जिसका नाम पक है। पक तोते को 1728 शब्द याद है। इस तोते ने 1995 में ये रेकॉर्ड बनाया था औरगिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड किताब में अपनी जगह बनाई थी।
  6. एलेक्स नामक एक अफ्रीकी तोता 100 से अधिक शब्द बोलने में सक्षम था। लेकिन मज़ेदार बात तो यह है कि वह उन शब्दों को समझने में भी सक्षम था।
  7. तोते अक्सर गर्म स्थानों पर रहना अधिक पसंद करते है। लेकिन किया तोता दुनिया का इकलौता ऐसा तोता है, जो ठंडे वातावरण और पर्वतीय क्षेत्रो में रहता है।
  8. दुनिया का सबसे रहस्यमय पक्षी भी एक तोता है। ऑस्ट्रेलियन नाईट पैरेट नाम के तोते को दुनिया का सबसे रहस्यमयी पक्षी कहा जाता है। क्योकि अब तक सिर्फ 4-5 लोगो ने ही इस तोते को देखा है।
  9. मकाउ प्रजाति के तोते सूरज की पहली किरण के साथ ही चिल्लाना शुरू कर देते है। इसलिए अगर आप तोते को पालतू बनाना चाहते है, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें।
  10. तोते की बोली कड़ी और कर्कश होती है, जो 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।
  11. तोते को सिखाए जाने पर वो मनुष्यों की बोली को हूबहू नकल करता है। इसमें अफ्रीका का स्लेटी तोता सबसे प्रसिद्ध है।
  12. तोते के बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि तोते भोजन खोजने के लिए प्रतिदिन 1000 किमी तक उड़ सकता है।
  13. दुनिया में तोते को ऐक समझदार पक्षी कहा जाता है, जिसे मनुष्य आसानी से पालतू बना सकते है।
  14. दुनिया का सबसे बड़ी उम्रवाला तोता कुकी है, जो 82 साल तक जीवित रहा था और आज भी उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में शामील है।
  15. शिकारी जानवर से बचने के लिए तोता अन्य जानवरों की आवाजें निकालता है। जैसे कि अगर सांप तोते का शिकार करने आए तो वह बाज़ या चील की आवाज़ निकालता है। जिससे सांप वहा से भाग जाता है और तोता अपना बचाव कर लेता है।
  16. दुनिया का सबसे बड़ा तोता मैकॉ है। यू तो कई जगहो पर यह तोता पाया जाता है लेकिन दक्षिण अमेरिका में इसकी संख्या अधिक है। इसकी लंबाई लगभग 40 से 45 इंच होती है।
  17. चेरी ब्लू तोता सबसे ज्यादा शरारत करने वाला तोता है।
  18. अमेज़ॅन तोते ने हाउ मच दैट डॉगी इन द विंडो के गीत पर टीवी दर्शकों का मनोरंजन किया था। इसलिए अमेज़ॅन तोते को प्रसिद्ध गायक भी कहा जाता है।
  19. तोता एकमात्र ऐसा पक्षी है जो भोजन को अपने पंजो में दबाकर खाता है।
  20. तोते को बेवफा कहा जाता है। क्योकि तोता चाहे कितना भी पालतू क्यों न हो, लेकिन जब वह एक बार अपने पिंजरे से निकल जाता है, तो वह फिर कभी अपने मालिक की तरफ मुड़कर नहीं देखता।

 

(यह भी पढ़े- पढ़ाई पर आसानी से लोन कैसे ले)

 

20-40 Interesting Facts About Parrots In Hindi

  1. जैसे मनुष्य के कुल और समाज होते हे वैसे ही पक्षियों के अंदर भी उनके कुल और समाज होते है। तोता सिटैसिडी कुल का पक्षी माना जाता है।
  2. कई पूर्वजो से ये बात जानने मिली है कि मनुष्य द्वारा पाला जाने वाला सबसे पहला जीव तोता था।
  3. कई सदियो पहले पश्चिमी अमेरिका के व्योमिंग में लांस क्रीक के भंडार में तोते कि एक चोंच पायी गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक उस दिन से लेकर आज तक तोते की प्रजाति को लगभग 65 मिलियन वर्ष हो चुके है।
  4. विश्व में तोतों का मुख्य निवास स्थान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड है। इन दोनों देशों के रंग-बिरंगे तोतों को पकड़कर ऐसे देशों में भेजा जाता है जहां तोतों की कमी होती है। लेकिन भारत में हर जगह तोते पाये जाते है। फिर वो हिमालय के बर्फीले पहाड़ हो या राजस्थान के गर्म रण।
  5. तोता एक ऐसा पक्षी है, जिसे अन्य पक्षियों की तरह चिज़े सिखाने की जरूरत नहीं पड़ती। जैसे तोता अपने आप ही हमारे शब्दो की नकल कर लेता है। उसे कोई अलग ट्रेनिंग देने की जरूर नहीं पड़ती।
  6. तोते की चोंच उसके जीवनकाल दरमियान लगातार बढ़ती रहती है।
  7. जिस तरह इंसान को बाए-दाए पेर या हाथ ज्यादा पसंद होता है वैसे ही तोते को भी एक पैर की तुलना में दूसरा पैर ज्यादा पसंद होता है।
  8. जितनी तेजी से एक बाग दोडता है उतनी ही तेजी से एक तोता उड़ भी सकता है ।
  9. हॉलीवुड की फिल्मों मे भी मैकॉव जाती के पोंचो तोते ने काम किया था।
  10. दुनिया के सभी पक्षीयो में से एक तोता ही ऐसा पक्षी है जिसे आप ब्लड टेस्ट के बिना पता नहीं लगा सकते कि वह नर है या मादा। क्योकि यह दोनों देखने में एक जैसे ही होते है।
  11. मादा तोता एक साल में 10 से 15 अंडे दे सकती है। दुनिया में तोते कई रंग के होते है लेकिन इन सभी तोते के अंडो का रंग सफ़ेद ही होता है।
  12. कई वैज्ञानिकों के अध्ययन से पता चला कि तोते को कभी चॉकलेट नहीं देनी चाहिए। क्योंकि चॉकलेट तोते के लिए जहरीली होती है।
  13. प्याज और सेब के बीज खाने से भी तोता बीमार पड सकता है या उनकी मौत हो सकती है। इसलिए यह दोनों चिज़े तोते से दूर रखनी चाहिए।
  14. अगर आपने तोते को पाला है तो यह बात जरूर याद रखें कि घर में एक छाया क्षेत्र जरूर बनाए, जहां आप तोते को रखते हो।
  15. तोते का स्वभाव ही ऐसा है कि वह खाता कम और नुकसान ज्यादा करता है। इसलिए उसे फलों के बाग और फ़सलों से दूर रखना चाहिए।
  16. कई शोधकर्ताओं ने बताया है कि तोते भी इंसानों की तरह मोटापे के शिकार होते है।
  17. तोता एक शाकाहारी पक्षी है। उसे अक्सर नीमअमरूद और जामुन के पेड़ पर देखा जाता है।
  18. अगर अपने भी तोता पाला हुआ है तो उसे आप दूधभात या दूधरोटी खिला सकते है। ज्यादातर तोते आम और अमरूद पसंद करते है।
  19. तोता भोजन में सेब, केले, अंगूर, आम, पपीता, अनार, बीट, मशरूम, गाजर, काली मिर्च, पालक, टमाटर, गोभी, दूध, बीज, पत्तियां, कद्दू, दाना इत्यादि खाते है।
  20. तोते के पंजे छोटे और नुकीले होते है। ये इतने मजबूत होते है कि इससे लंबे समय तक तोते पेड़ो की शाखाओं को जकड़कर उल्टा लटक सकते है।

 

(यह भी पढ़े- मोर के बारे में मज़ेदार तथ्य)

 

40-60 Interesting Facts About Parrots In Hindi

  1. तोते अपने बच्चों के नाम भी रखते है और उम्र भर वह नाम नहीं भूलते है।
  2. तोते को इंग्लिश भाषा में Parrot, हिंदी भाषा में तोता, सुग्गा और वैज्ञानिक भाषा में सिटासिफोर्मेस कहा जाता है। आमतौर पर लोग तोते को मिट्ठू, शुक या कीर के नाम से पुकारते है।
  3. भारत में तोते का सबसे प्रचलित नाम पोपट है। लेकिन आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि हिंदी के प्राचीन से लेकर अर्वाचीन साहित्यिक ग्रंथो में ‘पोपट’ शब्द का कोई उल्लेख नहीं है।
  4. नर तोता एक ही मादा तोते के साथ रहता हे इसीलिए तोते को एकपत्नीत्व पक्षी भी कहा जाता है। मादा तोते पेड़ के कोटर या तनों में सुराख काटकर 1 से 12 तक सफेद अंडे देती है।
  5. तोते के पैर जिगोलोक्टाइलके होते है। उनके पास दो आगे ओर दो पीछे इस तरह चार पेर होते है।
  6. वैज्ञानिकों के अनुसार तोते का दिमाग 5 साल के बच्चे जैसा होता है।
  7. पक्षियों में तोता ही एक मात्र ऐसा पक्षी है जो अपने पंजों से खाना पकड़कर और दबाकर खा सकता है।
  8. तोते के गले में एक मानव मुंह की तरह स्वाद ग्रंथि होती है। उसके गले के पीछे और कुछ मुह के ऊपर लगभग 300 से भी ज्यादा स्वाद ग्रंथि होती है।
  9. तोते के पंख में बैक्टीरिया से लड़ने वाला एक जबरदस्त रसायन होता है।
  10. तोते खोखले पेडो में रहते है जिसे कोटर कहा जाता है।
  11. तोते अपने जुण्ड में रहना ज्यादा पसंद करते है।
  12. भारत में अक्सर तोते को राम-राम, सीताराम जैसे शब्द बोलना सिखाया जाता है।
  13. अमेरिका में ड्यूक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तोते के दिमाग पर अध्ययन किया और एक खास तरह की संरचना का पता लगाया। जिससे पता चला कि वे मानव भाषा की नकल कर पाते है।
  14. इसमे हमारे देश के भी एक वैज्ञानिक प्रोफेसर मुक्ता चक्रबती मौजूद थे।
  15. तोतों में यह आश्चर्य की बात थी कि उनके पास स्वर रज्जु नहीं होते है। जिससे उनका अपने स्वर पर पूरा कंट्रोल होता है। इसलिए तोता हमारी आवाज की नकल कर सकता है।
  16. अगर तोते की आँखें सुस्त दिखाई दे, शरीर में कम ऊर्जा हो, उनको साँस लेने में समस्या आती हो तो हमें समझना चाहिए की तोता बीमार है। उसके बाद तोते को तुरंत पक्षी दवाखाने में ले जाना चाहिए।
  17. तोते को विश्व के मनमोहक और बुद्धिमान पक्षियों में से एक माना जाता है।
  18. तोते के बच्चे अपने शुरुआती जीवन के पहले दो हफ्ते बिल्कुल अंधे होते है।
  19. तोते को को संगीत बहुत पसंद होता है। वह संगीत की ताल को समझ भी सकता है और महसूस भी कर सकता है।
  20. तोता एक सामाजिक पक्षी है। वह अपने परिवार के हर सदस्य को हमेशा अपने साथ रखता है।

 

(यह भी पढ़े- मेरी माँ पर निबंध)

 

निष्कर्ष

आजकल तोते को घर में रखना एक फैशन हो गया है। इनकी इतनी अधिक मांग के चलते शिकारी दिन-ब-दिन इनके घोंसलों को नष्ट कर रहे है। इसी वजह से तोता आज के दौर में एक अवैध व्यापार का कारण बन गया है। आज तोते की हर प्रजाति पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन हमें तोते को बचाना होगा, क्योकि यह हमारी ज़िम्मेदारी है। इसके लिए हमें आज और अभी से अपने घर में बंद तोतो को पिंजरो से मुक्त करना होगा। अगर आपको लगता है कि आपके शहर या गाव में बहुत ज्यादा लोग अपने घरो में तोते को पाल रहे है, तो आप इन लोगो की समूहिक मीटिंग कर इन लोगो में जागरूकता ला सकते है।

 

FAQ

Q : तोता आवाज कैसे निकलता है ?

ANS : अमेरिका में ड्यूक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तोते के दिमाग पर अध्ययन किया जिससे पता चला कि तोते के पास स्वर रज्जु नहीं होते है। जिससे उनका अपने स्वर पर पूरा कंट्रोल होता है। इसलिए तोता मनुष्य की आवाज नकल कर सकता है।

Q : तोता की विशेषता क्या है?

ANS : इस लेख में हमने तोते की कई ऐसी विशेषताओं के बारे में जाना है, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Q : तोता का खाना क्या है ?

ANS : तोता खाने में सेब, केले, अंगूर, आम, पपीता, अनार, बीट, मशरूम, गाजर, काली मिर्च, पालक, टमाटर, गोभी, दूध, बीज, पत्तियां, कद्दू, दाना इत्यादि खाता है।


अन्य मज़ेदार लेख पढे :

तोते के बारे में 10 लाइन

वन्य जीव संरक्षण पर निबंध

तोते पर निबंध

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध

भ्रष्टाचार पर निबंध

आत्मनिर्भर भारत पर निबंध

Leave a Comment