सड़क सुरक्षा पर निबंध (2022)- Sadak Suraksha Essay in Hindi

दोस्तो, आज हम सड़क सुरक्षा पर निबंध (Sadak Suraksha Essay in Hindi) जानेगे। यह निबंध आपको स्कूल, कॉलेज और कई जगहो पर काम आने वाला है। इस निबंध में हम जानेगे कि आखिर क्यो हम सबके लिए सड़क सुरक्षा जरूरी है? हम पर भरोसा करें, सड़क सुरक्षा पर निबंध पढ़ने के बाद शायद ही आपके मनमें इसके बारे में कोई संदेह रहेगा। 

 

Table of Contents

सड़क सुरक्षा का अर्थ

दुनिया के सभी लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सड़क का उपयोग करते है। परंतु इन सड़कों का उपयोग करने के लिए हमें कुछ नियमो का पालन करना होता है। उसे ही सरल भाषा में सड़क सुरक्षा कहते है। सबसे ज्यादा सड़को वाले देशों में भारत विश्व में 2 क्रम पर है। हर वर्ष लाखो-करोड़ो रुपये केवल सड़क बनाने के लिए खर्चे जाते है। सड़क सुरक्षा के लिए हर देश की सरकार साइन बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरा और डिवाइडर जैसे कई नियम बनाती है।

लेकिन कई लोग इन नियमो का पालन नहीं करते, जिसकी वजह से उनको खतरनाक दुर्घटनाओ का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग ना सिर्फ अपनी बल्कि सामान्य मनुष्यो और प्राणियों की जान भी खतरे में डालते है। वर्तमान समय में सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ रही है। एक रिपोर्ट से पता चला कि विश्व में हर साल 13 लाख से भी ज्यादा लोग सिर्फ सड़क दुर्घटनाओ के कारण अपनी जान गवा देते है। भारत में हर साल 1.5 लाख से भी ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओ की वजह से अपनी जान गवा देते है। इसके अलावा भी प्रति दिन 16 बच्चे की मृत्यु भारत में सड़क हादसों की वजह से होती है। ऐसा माना जाता है कि सड़क दुर्घटनाओ की समस्या आने वाले समय में और भी ज्यादा खतरनाक होने वाली है।

 

(यह भी पढ़े- कोरोना वायरस पर निबंध)

 

सड़क सुरक्षा ज्ञान की आवश्यकता क्यो है 

ऊपर बताए गए आंकड़ो से तो आपको पता चल गया होगा कि हमें सड़क सुरक्षा ज्ञान की आवश्यकता क्यो है। भारत की आजादी के बाद लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं की वजह से मारे गए है।लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी भयानक और दर्दनाक चिज़े है, जिसे जानकर आपको समझ आ जाएगा की सड़क सुरक्षा का ज्ञान हमारे लिए कितना जरूरी है। पूरी दुनिया में प्रति दिन 3000 से भी ज्यादा लोग सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते है। 

इन सभी दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों में से 50 प्रतिशत लोग या तो पैदल यात्री है या दो पहिया वाले साधन। एक रिपोर्ट से पता चला कि इन हादसो में 60 फीसदी लोग 15-29 के बीच की उम्र के है। इसलिए तो इन सभी हादसो में सबसे ज्यादा युवा लोग ही मारे जाते है। युवा किसी भी देश की नींव है, अगर नींव ही नहीं रहेगी तो हम बड़ी-बड़ी इमारत कैसे बना सकेंगे। इसलिए हमें यह सड़क सुरक्षा की बात भारत और विश्व के हर व्यक्ति तक पहोचानी है। तभी हम इन खतरनाक हादसो और दुर्घटनाओं से बच पाएंगे।

 

(यह भी पढ़े- मेरा प्रिय खेल क्रिकेट पर निबंध)

 

सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण 

  1. सड़क पर हो रही दुर्घटनाओ के पीछे कई कारण है। जिसमें सबसे पहला कारण है, सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी ना होना। सड़क पर ज़्यादातर दुर्घटना इसी वजह से होती है। 
  2. सड़क हादसो का दूसरा सबसे बड़ा कारण है, अपरिपक्व चालक द्वारा वाहन चलाना। यानि की अगर किसी व्यक्ति को वाहन चलाना नहीं आता, परंतु फिर भी वाहन चला रहा है। तो ऐसे व्यक्ति से सड़क पर दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इससे उस वाहन चालक को तो खतरा है ही, लेकिन इसके साथ-साथ सामान्य मनुष्य को भी खतरा रहता है। 
  3. सड़क दुर्घटनाओं का तीसरा मुख्य कारण है, सुरक्षा उपायों का उपयोग ना करना। जैसे की कई लोग गाड़ी चलाते समय सिटबेल्ट लगाना जरूरी नहीं समझते है। जिससे यह लोग सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी करते है। लेकिन इस लापरवाही की वजह से कई लोग मौत के मुह में चले जाते है। 
  4. इसके अलावा सड़को की खराब स्थिति भी सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है। क्योकि की एक खराब सड़क कई वाहनो को नुकसान पहोचाती है। इन वाहनो से हमें कभी भी सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। 
  5. इन कारणो के अलावा भी एसे कई कारण है, जिससे सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे है। इसलिए हमें सरकार के बताए हुए नियमो का पालन करना चाहिए और अच्छे वाहन चालक को ही वाहन देना चाहिए।

 

(यह भी पढ़े- घरेलू हिंसा पर निबंध)

 

सड़क सुरक्षा नियम 

  • माता-पिता अपने 18 साल से कम उम्र वाले बच्चो को वाहन चलाने ना दे।
  • इसके अलावा कभी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।
  • वाहन चलाते समय अपने और वाहन के जरूरी डॉकयुमेंट अपने पास रखे।
  • वाहन चलाते समय कभी अपने मोबाइल फोन का उपयोग ना करे।
  • जरूरत ना हो तो म्यूजिक भी न सुने, क्योकि इससे आपका दिमाग व्याकुल हो जाता है।
  • सड़क पर तेज गति से वाहन ना चलाए। खास कर हॉस्पिटल, स्कूल और कॉलोनी जैसे सार्वजनिक क्षेत्रो में गाड़ी की गति धीमी रखे।
  • हमेशा सड़क की बाईं तरफ चले और दौड़ते-दौड़ते सड़क को पार करने की कोशिश ना करे।
  • सड़क पर गाड़ी को घुमाते समय या कही मुड़ते वक्त इंडिकेटर (सूचक) का इस्तेमाल जरूर करे।
  • इसके अलावा गाड़ी को घुमाते या मुड़ते समय गति धीमी रखे।
  • जो सड़के या रोड जंक्शन बहुत ज्यादा व्यस्त है, वहा पर सावधानी ज्यादा रखे।
  • किसी वाहन से आगे निकलने के लिए हमेशा हॉर्न का उपयोग करे।
  • गाड़ी के पीछे से आने वाले वाहनों को देखने और सचेत रहने के लिए आइने का इस्तेमाल हमेशा करे।
  • ट्रैफिक सिंगल्स और स्ट्रीट लाइट्स का सख्ती से पालन करें।
  • सभी वाहन चालको को सड़क पर बने निशान और नियमो की जानकारी होनी चाहिए, क्योकि तभी लोग इन नियमो का अच्छे से पालन करेंगे।
  • जो व्यक्ति पैदल चल रहा है, वह हमेशा फुटपाथ पर चलने की कोशिश करे।
  • दोपहिया वाले जीतने भी वाहन चालक है, वह गुणवत्ता वाले हेलमेट का इस्तिमाल करे।

 

सड़क सुरक्षा के उपाय और सावधानियां

अगर हमें सड़क दुर्घटनाओ पर रोक लगानी है, तो सबसे पहले हमें 18 साल से कम उम्र वाले बच्चो को कोई वाहन चलाने ना दे। क्योकि ज़्यादातर हादसो में यही बच्चे शामिल होते है। यहा पर माता-पिता की भी कुछ ज़िम्मेदारी है। अगर माता-पिता ही अपने 18 साल से कम उम्र वाले बच्चो को कोई वाहन चलाने ना दे तो काफी हद तक हम सड़क हादसो को रोक सकते है। 

इसके अलावा हम बच्चो को स्कूल मे भी सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक कर सकते है। स्कूल में निबंध और भाषण जैसी प्रतियोगिता द्वारा हम छात्रो को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत करा सकते है। अगर छात्रो को स्कूल में ही सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में सिखाया जाए, तो शायद बच्चे कभी नियमो को नहीं तोड़ेगे। इससे बहुत  हद तक हम सड़क दुर्घटना को रोक सकते है। 

इसके अलावा गाव और शहरो में जगह-जगह पर हम छात्रो द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े सेमिनार और कैंप का आयोजन करके सामान्य लोगो में भी जागरूकता ला सकते है। जब आम लोग सड़क सुरक्षा के नियम और सिग्नल का मतलब समझ जाएंगे, तब लोग नियमो का पालन जरूर करेंगे। इसके अलावा सरकार को कुछ कड़े नियम और कानून बनाने की जरूरत है। क्योकि देश में कई लोगो को नियमो का पालना ना करने की आदत पड़ गयी है।इसलिए सरकार को कुछ ऐसे नियम बनाने की आवश्यकता है, जिससे लोग नियम तोड़ने से डरे।

सरकार को देश की सड़के ठीक करनी होगी, क्योकि सड़कों पर जगह-जगह हमें गड्ढे नज़र आते है। जिससे वाहन ठीक से चल नहीं पाता और अंत में उसके साथ सड़क दुर्घटना हो जाती है। वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करे। अगर हम सभी इन उपायो को जीवन में अपनाएँगे, तो शायद सड़क सुरक्षा के इन खतरनाक हादसो से बच सकते है।

 

निष्कर्ष 

आज सड़को पर बहुत तेजी से हादसे और दुर्घटनाए बढ़ रही है। अगर हमने जल्द ही इसके बारे में कुछ नहीं किया तो शायद आने वाले समय में हमें खतरनाक परिणाम देखने मिलेंगे। और इतना सब कुछ जानने के बाद शायद अब आप लोगो को पता चल गया होगा कि आखिर क्यो वर्तमान में सड़क सुरक्षा हम सबके लिए जरूरी है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद क्या अब आप सड़क सुरक्षा के नियमो को पालन करेंगे या नहीं ? (Sadak Suraksha Essay in Hindi)


FAQ

Q : यह सड़क सुरक्षा पर निबंध कैसा है ?

ANS : यहा पर निबंध पढ़ने के बाद शायद आपको कहीं ओर जाने की जरूरत नहीं होगी।

Q : सड़क सुरक्षा सप्ताह कब मनाया जाता है ?

ANS : 11 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक

Q : सड़क सुरक्षा के नियम क्या है ?

ANS : इस आर्टिकल में हमने आसान भाषा में बताया है कि सड़क सुरक्षा के नियम क्या है।


अन्य निबंध पढ़े :

स्वच्छता पर निबंध

भगत सिंह पर निबंध

वृक्षारोपण पर निबंध

मेरा विद्यालय पर निबंध

समय का महत्व पर निबंध

भारतीय संस्कृति पर निबंध

Leave a Comment