[2022] समय का महत्व पर निबंध- Samay Ka Mahatva Essay in Hindi

दुनिया की सबसे कीमती और महत्वपूर्ण चीज़ समय है। हम सभी मनुष्यो को समय का सम्मान करना चाहिए, क्योकि हमारा अच्छा और बुरा-भविष्य समय पर टीका है। अमेरिका को स्वतंत्रता दिलाने में सबसे अहम भूमिका अदा करने वाले बेंजामिन फ्रैंकलिन ने समय के बारे में कहा था कि, समय ही पैसा है। अगर आप अपने समय का सदुपयोग कर रहे हो तो समझना की आप अपने लिए धन जमा कर रहे हो। भविष्य में यही धन आपको बहुत काम आने वाला है। 

परंतु आज का मानवी पैसो के पीछे पागल हो गया है। वो पैसो के लिए अपने हर रिश्ते-नातो को तोड़ देता है। एसे लोगो को सिर्फ धन और दोलत ही दुनिया की सबसे कीमती चीज़ लगती है। लेकिन उन्हें कौन समझाए कि, एक बार धन चला गया तो फिर से मेहनत करके कमाया जा सकता है। परंतु अगर एक बार समय चला जाए, आप कितनी भी कोशिश कर लें वह कभी वापस नहीं आता। इसलिए समय पैसे से ज्यादा कीमती है।

लेकिन फिर भी कोई व्यक्ति समय बर्बाद कर रहा है, तो वह अपने सुनहरे भविष्य को बर्बाद कर रहा है। किसी ने क्या खुब लिखा है कि, कोई भी व्यक्ति जन्म से बलवान नही होता समय ही उसे बलवान बनाता है। अगर आपने समय की कद्र कर ली तो आप बलवान नहीं तो पापड़-पहलवान।

जिन देशो में समय को महत्व देने वाले लोग बस्ते है, वह देश आज विश्व की महासत्ता बन गए है। और जिन देशो में समय के महत्व को ठुकराने वाले लोग बस्ते है, वह देश आज अति-पछात और गरीब देशों में शामिल है। अब यह हमारा कर्तव्य है कि, हमे समय का सदुपयोग करके भारत को विकसित बनाना है या समय के महत्व को ठुकराके भारत देश को और भी निर्धन ओर निर्बल देश बनाना है।

अगर दुनिया में किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो उसे समय को महत्व देना ही होगा। समय की ना कोई शुरुआत है और ना ही कोई अंत। वह बिना किसी की प्रतीक्षा करे हमेशा आगे की और चलता रहता है। दुनिया का कोई भी व्यक्ति समय को ना खरीद सकता है और ना ही इसे कोई बेच सकता है।

आप सिर्फ समय का उपयोग कर सकते है। जिसके कारण समय में अमीर-गरीब का भेद नहीं होता। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति गरीब है और वह सही समय पर कड़ी मेहनत करता है, तो उस व्यक्ति को धन, समृद्धि और सुख प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अमीर है और वह समय का सम्मान नहीं करता है, तो उसका जीवन आने वाले समय में बहुत दर्दनाक होगा।

इसके अलावा कई लोग वर्तमान को देखकर ही किसी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाते हैं। लेकिन इन लोगो को चाणक्य की बात कभी नहीं भुलनी चाहिए। चाणक्य ने कहा था कि, किसी की वर्तमान स्थिति को देखकर कभी भी उसके भविष्य का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। क्योंकि समय में इतनी शक्ति होती है कि वह एक साधारण कोयले को भी हीरा बना देता है। समय एक पल में किसी व्यक्ति को झोपड़े से उठाकर बड़े-बड़े महलो में पहुचा सकता है और वही महलो के राजा को एक पल में फकीर बना सकता है।

अगर आपको समय का महत्व किसी से पूछना है तो नेपोलियन से पूछिये। युद्ध में हमेशा विजयी रहने वाले राजाओ में नेपोलियन का नाम सबसे पहले आता था। लेकिन नेपोलियन और उसकी सेना की एक गलती की वजह से वो एक युद्ध में पराजित हो गया था। उसमे नेपोलियन की हार का सिर्फ एक ही कारण था कि, उसने और उसके लश्कर ने रास्ते में पाँच मिनट का विलंब कर दिया था। जिसकी वजह से विरोधी सेना ने उन पर पहले हमला कर लिया और नेपोलियन की सेना के लोगो को मार कर युद्ध जीत गए थे ।

इसीलिए तो विश्व के बड़े-बड़े विद्वानों ने समय को दुनिया की सबसे शक्तिशाली चीज़ कहा है। उन विद्वानों को पता था कि, धन-दौलत फिर से मेहनत करके और भूली हुई विद्या को भी परिश्रम करके पुनःप्राप्त किया जा सकता है। लेकिन मेहनत और परिश्रम करके कभी हम खोया हुआ समय वापस नही ला सकते।

समय जैसी अति-मूल्यवान संपत्ति का हम मनुष्यो के पास भंडार है। लेकिन फिर भी कई लोग समय कम होने का रोना रोते है। अरे कुछ लोगो के मुख से हमे यह भी सुनने को मिलता है की हम क्या करें, काम करने के लिए हमे समय ही नही मिलता। परंतु ये लोग भूल रहे है कि समय हमारे साथ कभी नहीं चलेगा, हमे समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। तभी हम जीवन मे एक सफल इंसान बन सकते है।

आप चाहे कितने भी परिश्रमी क्यों न हो परंतु अगर आप कार्य सही समय पर नहीं करते तो आपका सारा परीश्रम व्यर्थ है। क्योकि समय का एक नियम है कि, समय पर समय की कद्र करलों। नहीं तो जब समय ने अपना रंग दिखाना शुरू किया तो अफसोस और पछतावे के अलावा जीवन में कुछ भी नहीं मिलेगा।

अगर आप एक छात्र हो तो आपके लिए समय का सदुपयोग करना और भी जरूरी हो जाता है। इसको हम एक किसान के उदाहरण से समजते है। जैसे एक किसान अगर सही समय पर खेतो में बीज न बोए तो वो फसल का निश्चित समय बीत जाता है। जिसके कारण फसल भी अच्छी नही होती और उसका दाम भी कम मिलता है ।

इसी प्रकार यदि विद्यार्थी अपनी रोज-बरोज की पढाई पूरी नहीं करते तो परीक्षा के वक्त उनके सामने पढाई का एक विशाल पहाड़ तैयार हो जाता है। अब इतनी पढ़ाई तो वो एक दिन में खतम कर नहीं सकते। इसलिए वह गलत तरीकों से परीक्षा के अंदर पास होने की कोशिश करते है। लेकिन ऐसे छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना बहुत कम होती है। असफल होने के बाद एसे छात्रो को बहुत अफसोस और पछतावा होता है, लेकिन अब पछतावे क्या होत, जब चिड़िया चुग गई खेत। 

परंतु जो छात्र समय का सदुपयोग करके, समय-समय पर अपनी पढ़ाई पूरी कर ले तो उन्हे परीक्षा के दिन भी कोई तनाव नहीं होता और अंत में वो परीक्षा मे अच्छे नंबर से उतिर्ण भी हो जाते है। इसीलिए एक छात्र को समय का मूल्य समजना अति-आवश्यक है।

हमारे महात्मा गाँधी जी समय को बहुत ही सावधानी और बुद्धिमानी से उपयोग करते थे। इसीलिए वे एक सफल स्वतंत्रता सेनानी थे और बाद में हमारे राष्ट्रपिता और विश्व के महान पुरुष भी बने। इसके अलावा विश्व के सबसे बड़े वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन भी बचपन में सब्जियां बेचकर अपना गुजारा करते थे। लेकिन जब उन्होंने समय का सदुपयोग किया तो वह विश्व के सबसे बड़े वैज्ञानिक बने। 

अगर आप अपने आस-पास के लोग देखो तो भी आपको पता चल जाएगा कि, जिसने भी समय के महत्व को समझा और उसका सदुपयोग किया तो वह आज उन्नति के शिखर पर पहुंच चुका होगा। और जिन्होने समय को महत्व नहीं दिया या अपना कार्य सही समय पर नहीं किया वे लोग आज दर-दर की ठोकरे खा रहे होंगे।

स्वामी विवेकानंद ने समय के बारे में क्या खूब कहा था कि, जो कल का काम है वो आज करो और आज का अभी। क्योकि समय पर किया गया कार्य मनुष्य के जीवन को आसान बना देता है। और क्या पता आपका जीवन कुछ ही पलों में खत्म हो जाए। क्योकि मृत्यु का कोई निश्चित समय नहीं है।  इसीलिए हमे जीवन के हर पल को आनंद से जीना चाहिए और हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए।

समय के सही मूल्य को समझने के लिए हमे अपने जीवन की बुरी आदतों से बचना होगा, क्योकि जब तक हमारे जीवन में बुरी आदतें रहेगी तब तक हम समय के सही मूल्य को नहीं समझ पाएंगे। इसलिए हमे आज से ही अच्छी आदतों को अपनाकर बुरी आदतों को टालना होगा।

अमेरिका की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपने सारे काम सही समय पर पूरा कर ले तो उसे जीवन में कभी भी तनाव नहीं होता है। जब हम तनाव से मुक्त होंगे तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा और इसका सीधा असर हमारे काम पर पड़ेगा। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत कम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

एक-एक शब्द मीलकर जिस तरह एक पूरी पुस्तक बनती है, वैसे ही एक-एक पल और एक-एक सैकेंड मिलकर एक मनुष्य की पूरी ज़िंदगी बनती है। इस ज़िंदगी में समय का सही उपयोग करने वाला व्यक्ति दुनिया के सभी सुखो को प्राप्त कर लेता है। एसा व्यक्ति सिर्फ अपना ही भला नहीं सोचता, बल्कि अपने कुटुंब, समाज, परिवार, राज्य और पूरे देश का भला सोचता है।

अगर आपको भी सफल व्यक्ति बनना है, तो आज से ही समय का प्रबंधन करना शुरू करदे। यदि समय का प्रबंधन करना न आए तो प्रकृति से सीखे। किस तरह ऋतुए अपने समय पर आती है, और किस तरह दिन का ढलना और रात का आना वक्त पर ही होता है। अगर प्रकृति एक सैकंड के लिए इन सब चीज़ों में अनियमित बन जाए तो चारो और विनाश-ही-विनाश हो जाएगा।

 

(यह भी पढे- प्रकृति पर निबंध)

 

निष्कर्ष

इतिहास गवाह है की, समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति हमेशा सफल ही हुए है । अगर हमने समय को अपना साथी बना लिया तो सफलता हमारी पुंछ बन कर हमारे पीछे-पीछे आएगी । इसीलिए तो मनुष्य के जीवन की उन्नति और विकास की चाबी समय को कहा जाता है । अंत में इतना सब कुछ जानने के बाद शायद अब आप लोगो को पता चल गया होगा की, आखिर समय का हमारी ज़िंदगी में क्या महत्व है ?


अगर आपको इस निबंध से कोई भी लाभ हुआ हो तो, इसे शेर करना ना भूले । समय का महत्व निबंध (अनुच्छेद) पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद (samay ka mahatva essay in hindi)


FAQ

Q : समय का महत्व पर निबंध कैसे लिखे ?

ANS : हमने इस आर्टिकल में बहुत आसानी से आपको समझाया है कि कैसे आपको समय का महत्व पर निबंध लिखना है।  

Q : दुनिया की सबसे कीमती और महत्वपूर्ण चीज़ क्या है ?

ANS : समय


अन्य निबंध पढे

समय का सदुपयोग पर निबंध

आदर्श विद्यार्थी पर निबंध

कोरोना वायरस पर निबंध

ताजमहल पर एक सुंदर निबंध

स्वामी विवेकानंद पर निबंध

ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पर निबंध

Leave a Comment