समय का सदुपयोग पर निबंध – samay ka sadupyog

जीवन के हर क्षेत्र में समय का सही ओर कुशलता पूर्वक उपयोग करके जीवन में खुश रहने को समय का सदुपयोग कहते है। दुनिया में ज़्यादातर लोगो का मानना है कि पैसा समय से अधिक महत्व रखता है। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि विश्व में सब कुछ समय पर ही निर्भर करता है। अगर धन या पैसे चोरी हो जाए तो फिर से मेहनत करके कमाया जा सकता है, लेकिन अगर समय एक बार चला गया तो उसे वापस प्राप्त नहीं कर सकते है। इसलिए तो कहा जाता है कि पृथ्वी पर सबसे मूल्यवान चीज समय है। क्योकि हम अपने जीवन में जितना परिश्रम करेंगे उतना ज्यादा पैसा कमा पाएंगे। लेकिन परिश्रम करने के बाद हम दिन के चौबीस घंटों में से एक सेकंड भी बढा नहीं सकते है। 

 

Table of Contents

Samay ka sadupyog essay in Hindi 

दुनिया में समय की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। अगर आप अपने समय को बर्बाद कर रहे हो तो याद रखना आप अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे है। और जब आपका भविष्य खराब होगा तब आपको बहुत पछतावा होगा, लेकिन बिता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। अगर हमने समय का सही इस्तेमाल किया तो वो हमें खुशी, समृद्धि, धन और ज़िंदगी में जो पाना चाहते है वह सब कुछ देगा। इसलिए हमेशा अपने समय का सदुपयोग करे। 

samay ka sadupyog nibandh

हमें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और सफल लोगो से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपने कामो में व्यस्त रहना चाहिए, जिससे हमारे समय का उपयोग सही होगा। समय हर इंसान के लिए निःशुल्क है। इसके साथ-साथ ना कोई व्यक्ति समय को खरीद सकता है और ना बेच सकता है। समय को न तो हराया जा सकता है और ना ही हम इससे जीत सकते है।  इसलिए तो इसे दुनिया की सबसे ताकतवर चीज़ कहा जाता है।क्योंकि कई लोगो को अपने जीवन मे सफल होने के लिए या जीत हासिल करने के लिए समय का सिर्फ एक पल ही काफी होता है। 

किसी आतंकि द्वारा लगाए बम को अगर सही समय पर नष्ट न किया जाए तो इसका परिणाम कितना खतरनाक होगा यह आप सब लोग जानते है। देश की सभी ट्रेन यदि अपने सही समय पर चलने लगे तो देश में कार्यकुशलता कितनी बढ़ जाएगी। इससे कितने लोग अपने कार्य स्थान पर समय पर पहुँच पाएंगे। यदि सरकार के सभी कर्मचारी ठीक समय पर अपना कार्यालय शुरू करे तो कितने लोगो का काम सही वक्त पर हो सकता है।  नेपोलियन सिर्फ पाँच मिनट से भी कम देरी से युद्ध भूमि में पहुचा था, लेकिन उस 5 मिनट की देरी से वह पूरा युद्ध हर गया था। इसीलिए अपने हर पल का उपयोग करना सीखो।

कोई व्यक्ति एक पल में अमीर हो जाता है और उसी एक पल मे कोई भिखारी भी बन जाता है। इसके अलावा जिंदगी और मौत के बीच सिर्फ एक पल का ही फासला होता है। इसलिए हम सभी लोगों का एक-एक पल कीमती है। हमे इन छोटे-छोटे पलो का उपयोग करके ही जीवन में सफल बनना है। लेकिन अगर आप इन पलो को छोटा समजकर खराब करेंगे तो ज़िंदगी के महत्वपूर्ण समय को आप खो देंगे। 

समय की न तो कोई शुरुआत है ओर न ही कोई अंत। अगर आपने समय के महत्व को नहीं समझा तो याद रखना की समय भी आपको महत्व नहीं देगा।  इससे आपका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इतिहास गवाह हे की जब-जब समय ने किसी को महत्व नहीं दिया, उसका पूरा अस्तित्व ही मीट गया। 

आज के आधुनिक दौर में समय की अहमियत ओर भी बढ़ जाती है, क्योकि आज का दोर प्रतिस्पर्धा का दोर है। वर्मन में हर कोई अपने आपको साबित करना चाहता है। अगर आज आपने अपना समय गँवा दिया तो आप खुद की प्रगति और उन्नति को पीछे धकेल रहे है। इसकी वजह से आपका आने वाला जीवन काफी तकलीफ़ों से भरा हुआ होगा।

पृथ्वी के हर इंसान के पास दिन में 24 घंटे होते है। इन 24 घंटो का उपयोग करके कोई व्यक्ति सफल बन जाता है तो कोई असफल। इन सफल और असफल लोगो के बीच सिर्फ यही अंतर है कि ये अपने 24 घंटो का इस्तेमाल कैसे और कहाँ करते है। इसलिए तो एक कवि ने लिखा है कि सफलता को पाने के लिए आपको समय का पाबंद बनना पड़ेगा। अगर आपने वक्त की पाबंदियों को ठुकराया तो वक्त भी आपके साथ बड़ी बेरहमी के साथ पेश आएगा।

यदि आप आज का काम कल और कल का काम परसो तक टालते है, तो आप अपने ही पेरो में कुल्हाड़ी मार रहे है। इससे आपको ही नुकसान होने वाला है। इसलिए आज से ही समय के हर एक पल की कद्र करने लगो। जो समाज, जाति और कुटुंब समय का सम्मान करता है, वो अपनी शक्ति और समृद्धि को कई गुना बढ़ा लेता है।

इस सृष्टि का चक्रव्यूह कितना नियमित और पाबंद है। हमें पृथ्वी और ऋतुए से समय के महत्व को सीखना चाहिए कि वो समय की कितनी पाबंद है। आप एक बार सोचे तो सही की, एक दिन भी धरती अपनी धरी पर घूमने में थोड़ी देर करे तो इसके क्या परिणाम होंगे। 

जब भी आप अपने आस-पास किसी सफल व्यक्ति को उसकी सफलता का राज जरूर पूछेंगे तो उसके जवाब में समय का महत्व नामक शब्द तो जरूर जुड़ा होगा। इसीलिए हमें उन लोगो से प्रेरणा लेके समय का सही उपयोग करना सीखना चाहिए। चाहे कितना भी कठिन कार्य हो अगर उसको सही समय के साथ ओर सही ढंग से किया जाए तो वो कार्य भी आसान हो जाता है। मनुष्य का खोया हुआ स्वास्थ्य, प्रतिष्ठा, संपत्ति और वैभव को मानवी मेहनत करके पुनः प्राप्त कर सकता है, लेकिन खोया हुआ समय मनुष्य कभी भी मनुष्य वापस नहीं ला सकता है। 

लेकिन आपके मनमे प्रश्न होता होगा क आखिर समय का सदुपयोग कैसे करेंअगर आपको समय का सदुपयोग करना है तो आप अपने हरदिन के कार्य को कई भागो में विभाजित कर सकते है। इससे आपको पता चलेगा कि आज हमें किस समय क्या काम करना है। क्योकि जिस व्यक्ति का कार्यक्रम निश्चित नहीं होता है उसका ज़्यादातर समय खराब ही होता है।  

हम सभी भारतवासियो को मिलकर भारत को विकसित करने में अपना पूरा योगदान देना है। इसके लिए हमें अपने कर्तव्यो का पालन करना होगा और हर पल का सदुपयोग करके देश को विकसित बनाने में अपना योगदान देना होगा है। जो लोग अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करते है वो अपने आपको तो नष्ट करते ही है, लेकिन अपने साथ-साथ राष्ट्र को भी नुकसान पहुंचा रहे है। दुनिया में कोई भी व्यक्ति सफल हुआ है या कुछ बड़ा करना चाहता है तो उसे सबसे पहले समय के मूल्य और महत्व को जानना होगा। अपने हर कार्य को समय के प्रबंध में करना होगा।

अगर आपको समय की कीमत पुछनी है तो उस विध्यार्थी से पूछिये जो नोकरी की अंतिम परीक्षा में ना पहुच सका। उस वैज्ञानिक से पूछिये जिसका अंतिम क्षणों मे आविष्कार फेल हो गया। ऐसे लोगो से जब आप मिलेंगे तो आपको पता चलेगा कि आखिर समय की असली कीमत क्या है। 

 

निष्कर्ष 

समय एक अनमोल और कभी न खतम होने वाली संपत्ति है। वक्त पर किया गया कार्य मानवी को कई कठिनाईयो से बचाता है। लोगो ने समय का सदुपयोग करके सुख-शांति और ऐशों-आराम पाया है, तो क्या आप नहीं पा सकते। लेकिन इसके लिए आपको समय के महत्व को समझना होगा और उसका सदुपयोग करना शुरू करना होगा। वर्तमान समय में हर मनुष्य अपनी प्रगति और विकास करना चाहता है। लेकिन ये दौर बहुत तेज है, यदि आपने इस दौर में अपने समय का सही उपयोग नहीं किया तो आपको कोई नहीं पहेचानेगा। 


FAQ

Q : समय के सदुपयोग का अर्थ क्या है ?

ANS : जीवन के हर क्षेत्र में समय का सही और कुशलता पूर्वक उपयोग करके मनुष्य खुश रहे उसे समय का सदुपयोग कहते है।

Q : समय का सदुपयोग क्यों करना चाहिए ?

ANS : दुनिया का हर सफल व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है। इसलिए अगर आपको भी जीवन में सफल होना है तो समय का सदुपयोग करना ही होगा।

Q : समय का सदुपयोग कैसे करना है ?

ANS : अपने हरदिन के कार्य को कई भागो में विभाजित कर ले और सही समय पर सही कार्य करने की कोशिश करे। समय पर कार्य करने से आपके अंदर एक नयी ऊर्जा और आत्मविश्वास पेदा होगा।


अन्य निबंध पढ़े 

पढ़ाई पर लोन ले आसानी से 

गणतंत्र दिवस पर भाषण

कचरा एक बर्बादी पर निबंध

तोते के बारे रोचक जानकारी 

Leave a Comment