(2022) सोशल मीडिया पर निबंध – Social Media Essay in Hindi

आज के आधुनिक युग में सोशल मीडिया हम सभी के जीवन का एक अभिन्न अंग है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिस पर सोशल मीडिया ने अपना प्रभाव न डाला हो। क्योंकि सिर्फ एक क्लिक के साथ, हमारे पास किसी भी चीज़ की विस्तृत जानकारी मिल जाती है। इसलिए कौन इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहेगा। इसलिए आज सोशल मीडिया के बिना मनुष्य जीवन की कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है।

लेकिन सोशल मीडिया के अधिक उपयोग के कारण हमें इसके कुछ खतरनाक और गंभीर परिणाम भी देखने को मिले है। इसलिए कुछ लोग सोशल मीडिया को एक वरदान समझते है, जबकि कुछ लोग अभिशाप।

 

Table of Contents

सोशल मीडिया का अर्थ

सरल भाषा में समझे तो इंटरनेट का उपयोग करके ऑनलाइन अपने दोस्त-रिश्तेदारों के साथ जुड़ने को सोशल मीडिया कहते है। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर, यूट्यूब और टिकटोक जैसी ऐप आज हर किसी के मोबाइल में मौजूद है। लेकिन इन सभी ऐप को टेक्निकल भाषा में सोशल वेबसाइट कहा जाता है। इन सभी वेबसाइट के समूह को ही सोशल मीडिया कहते है।

इन सभी प्लैटफ़ार्म पर विश्व का कोई भी व्यक्ति अपना एक खाता (अकाउंट) बनाकर पूरी दुनिया से जुड़ सकता है। इसके लिए आपको कोई भी डॉकयुमेंट या दस्तावेज़ की जरूरत नहीं है। सिर्फ आप अपने मोबाइल नंबर या किसी जीमेल अकाउंट का उपयोग करके इन सभी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बना सकते है। अकाउंट बना कर आप किसी व्यक्ति के साथ मित्रता कर सकते है और पूरी दुनिया के साथ अपने विचार और भावनाओं को शेर कर सकते है।

 

सोशल मीडिया का महत्व

सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों लोग एक ही प्लैटफ़ार्म पर अपनी सामग्री को साझा कर सकते है और किसी व्यक्ति की सामग्री को देख सकते है। इसके अलावा अगर हम किसी ब्रांड की गुणवत्ता जांचना चाहते है या उससे कोई सेवा लेना चाहते है तो वह भी आसानी से सोशल मीडिया पर उपलब्ध होती है।

सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपने प्रॉडक्ट की ऑनलाइन मार्केटिंग करके उसे एक ब्रांड बना सकते है। जैसे वर्तमान में हर कोई अपने-अपने ऑनलाइन कोर्स बना कर बैच रहा है। इसमें बायजूस, वेदांतु और खान अकादमी जैसे कई बड़े-बड़े नाम भी शामिल है।

 

(यह ही पढ़े- डिजिटल इंडिया अभियान निबंध

 

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान

दुनिया में बसी हर चीज के दो पहलू होते है, एक फायदा और दूसरा नुकसान। सोशल मीडिया के भी दो पहलू है, लेकिन सोशल मीडिया के लाभ और हानी उसके उपयोग करने वाले पर निर्भर करता है। अगर इसका सही उपयोग किया तो लाभ और गलत उपयोग किया तो हानी।

 

सोशल मीडिया के फायदे

  • मनोरंजन के लिए तो सोशल मीडिया सबसे अच्छा माध्यम है। यहां पर आपको वीडियो, आडियो और फोटो जैसी हर प्रकार की सामग्री मिल जाती है।
  • आज के दौर में सोशल मीडिया न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि इसका उपयोग समाज और लोगों की मदद के लिए किया जाता है।
  • समाज में जागरूकता लाने और अपराध से लड़ने के लिए आज कई एनजीओ सोशल मीडिया पर काम कर रहे है। अच्छी बात यह है कि सरकार भी इन एनजीओ की मदद करती है।
  • आज हम सोशल मीडिया के जरिए दुनिया की हर छोटी-बड़ी घटना को घर बैठे जान सकते है।
  • कई लोग मशहूर होने के लिए भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो जाती है कि वो रातों-रात मशहूर हो जाते है।
  • अगर आपके साथ कुछ गलत हुआ है तो उसे सोशल मीडिया पर शेर करके आप न्याय ले सकते है। क्योंकि जब लोग ट्विटर, फेस्बूक और इंस्टाग्राम पर आपका समर्थन करते है, तो आपको न्याय मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • सोशल मीडिया पर हम नए दोस्त बना सकते है। केवल हमारे देश के ही नहीं बल्कि विश्व के किसी भी देश के व्यक्ति को हम अपना मित्र बना सकते है। इसके लिए हमें सिर्फ उस देश की भाषा आनी चाहिए। उसके बाद हम चैटिंग या लाइव वीडियो कॉलिंग के जरिए उस व्यक्ति के साथ अपने विचार और भावनाएं साझा कर सकते है।
  • सोशल मीडिया पर हम अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाकर लाखों कमा सकते है। क्योकि आज ज़्यादातर लोग ऑनलाइन ही खरीदारी करते है। अगर हमें अपने प्रॉडक्ट से संबंधित ग्राहको को सोशल मीडिया पर खोजले तो आसानी से अपना प्रॉडक्ट बेच सकते है।
  • वर्तमान समय में कई लोग सोशल मीडिया का उपयोग करके घर बैठे पैसे कमाते है। लेकिन इसके लिए आपको video Editing, Affiliate Marketing और Blogging जैसी स्किल आना जरूरी है।

 

(यह भी पढ़े- मेरे सपनों का भारत पर निबंध

 

सोशल मीडिया के नुकसान

  • सोशल मीडिया के जीतने फायदे है, उतने नुकसान भी है।
  • जैसे एक मनुष्य के मनोरंजन और टाइमपास के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छा माध्यम है। लेकिन जब मनुष्य सोशल मीडिया का अधिक उपयोग करने लगे तो उसके समय की बर्बादी होती है। क्योकि कई लोग पूरा दिन सोशल मीडिया पर बिताकर अपने जीवन का कीमती समय खराब करते है।
  • कई छात्रो को मोबाइल की इतनी ज्यादा लत लग जाती है कि वे अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते है।
  • अधिक मोबाइल देखने से हमें स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न होती है। जिसमें आंखों की जलन-खुजली, आलसीपन और तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है।
  • मोबाइल से हमारा मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है, जिसकी वजह से हमें सामाजिक और पारिवारिक जीवन में बहुत नुकसान होता है।
  • इसके अलावा जब आप किसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है तब आपके स्मार्टफोन में कई तरह की अनुमति ली जाती है। जिससे हमारा निजी डेटा लीक होने का खतरा रहता है।
  • डाटा लीक होने की वजह से हमारे कॉन्टैक्ट्स, फ्रेंड्स, डॉक्यूमेंट्स और बाकी प्राइवेसी चीजों का कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसे टेक्निकल भाषा मे हैकिंग कहा जाता है।
  • कई बार सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलाई जाती है। उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति के वीडियो या फोटो का उपयोग करके गलत बातें बताई जाती है, जबकि उसने ऐसा कुछ कहा नहीं था। इससे हमारे समाज और युवा पीढ़ी पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।
  • सोशल मीडिया पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा खतरा है। क्योंकि कई लोग महिलाओं को झूठे प्रेम प्रसंगों में बहला-फुसलाकर धोखा देते है।
  • वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग जैसी समस्याए भी बढ़ रही है। साइबरबुलिंग यानि सोशल मीडिया पर अश्लील भाषा और तस्वीरों का इस्तेमाल कर किसी को परेशान करना या धमकाना। इसे साइबर हैरेसमेंट भी कहा जाता है। इसमें ज़्यादातर बच्चे ही शिकार होते है।

 

निष्कर्ष

आज के समय में अगर हम सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें तो यह हमारे लिए वरदान है। लेकिन अगर गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो सोशल मीडिया हमारे लिए अभिशाप भी बन सकता है। इसलिए यह आप पर निर्भर करता है कि आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे करते है। (Social Media Essay in Hindi)


FAQ

Q : सोशल मीडिया का अर्थ क्या होता है ?

ANS : इंटरनेट का उपयोग करके ऑनलाइन अपने दोस्त-रिश्तेदारों के साथ जुड़ने को आसान भाषा में सोशल मीडिया कहते है। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या टि्वटर जैसे प्लेटफॉर्म पर आपस में जुड़ना।

Q : सोशल मीडिया का महत्व क्या है ?

ANS : सोशल मीडिया मनोरंजन का एक अच्छा साधन है। आज सोशल मीडिया के जरिए हम दुनिया की हर छोटी-बड़ी घटना को घर बैठे जान सकते है। और वर्तमान में अगर आपके साथ कुछ गलत हुआ है तो उसे सोशल मीडिया पर शेर करके आप न्याय ले सकते है।

Q : सोशल मीडिया के नुकसान क्या है ?

ANS : इसका ज्यादा उपयोग करने पर हमारे समय की बर्बादी होती है। सोशल मीडिया की लत लग जाने पर छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते है। इसके साथ-साथ हमारा मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है, जिसकी वजह से हमें सामाजिक और पारिवारिक जीवन में काफी नुकसान होता है।


अन्य निबंध पढ़े :

इंटरनेट पर निबंध

अनुशासन पर निबंध

महिला सशक्तिकरण पर निबंध

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर निबंध

स्वच्छता पर निबंध

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध

Leave a Comment